Live

राजद के वरिष्ठ नेता शफीक खान का निधन

लालू प्रसाद, राबड़ी देवी एवं तेजस्वी यादव समेत पार्टी नेताओं ने किया गहरे रंजो गम का इजहार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति डॉ. रामचंद्र पूर्वे,पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी,डॉ. कांति सिंह,जयप्रकाश नारायण यादव,राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सैयद फैसल अली, बीनू यादव,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, सुधाकर सिंह, पूर्व सांसद सीताराम यादव,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय सिंह, राजद के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह,डॉ. तनवीर हसन, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता , इसराइल मंसूरी,कुमार सर्वजीत, शिवचन्द्र राम,प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, विधान पार्षद कारी मो शोहैब , नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव,प्रदेश राजद नेता शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, डॉ. उर्मिला ठाकुर, पूर्व विधायक अबू दुजाना, मुकेश यादव, सुनील कुशवाहा, संजय गुप्ता,स्मिता पूर्वे, चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य नेताओं ने राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सह सीतामढ़ी जिला के पूर्व अध्यक्ष मो शफीक खान के इंतकाल पर गहरे रंजो गम का इजहार करते हुए कहा कि दुख इस घड़ी में राष्ट्रीय जनता दल परिवार इनके परिवार के साथ खड़ा है.

राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद ने बताया कि इनके इंतकाल से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है,वह कर्मठ,ईमानदार और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते रहे. इनके इंतकाल की खबर सुनते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के निर्देशानुसार उनके सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया.

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में शोक सभा का भी आयोजन किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया. शोक सभा में एजाज अहमद,मधु मंजरी,मदन शर्मा,ई अशोक यादव,हरेंद्र कुशवाहा,डॉ. कुमार राहुल सिंह,संजय यादव,प्रमोद कुमार राम,निर्भय कुमार अंबेडकर,राजेश यादव,जेम्स कुमार यादव,गणेश कुमार यादव,शिवेंद्र कुमार तांती,मनीषा प्रजापति,राम तपस्या राय,राजेश सक्सेना,अफरोज आलम,रणवीर यादव,चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने इनके परिवार को दुख गम सहने और इन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करने की दुआ की है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें