लालू प्रसाद ने शिक्षा मंत्री को दिया बड़ा टास्क
बैठक में पार्टी नेताओं को भी सुना दी खरी-खरी, बेतुके बयान से बचने की दी नसीहत
NEWS DESK :बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के आगाज के बाद ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी है। महागठबंधन की बैठक के बाद आरजेडी विधायक दल की भी अहम बैठक हुई। इस बैठक में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने पार्टी विधायकों को संकल्प दिलाया है और साथ ही हिदायत भी दी है।
शिक्षा मंत्री को लालू प्रसाद ने दिया टास्क!
सूत्रों के मुताबिक आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर को टास्क दिया है और कहा है कि वे बेवजह की बातों में पड़ने की बजाए शिक्षा पर ध्यान दें। लालू प्रसाद ने शिक्षा मंत्री को स्कूलों में शिक्षा में सुधार पर ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया।
पार्टी नेताओं को लालू प्रसाद की नसीहत
इसके साथ ही लालू प्रसाद ने बैठक में पार्टी के विधायकों को संकल्प दिलाया कि इस मर्तबा भारतीय जनता पार्टी को देश से भगाना है लिहाजा सभी को एकजुट रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन मजबूती से काम कर रहा है।
'सिर्फ पार्टी प्रवक्ता ही दें बयान'
लालू प्रसाद ने पार्टी नेताओं को बयान देने से बचने की सलाह दी है और कहा है कि बेवजह की बयानबाजी से सभी को बचना है। महागठबंधन की सरकार पूरी मजबूती से काम कर रहा है। वहीं, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पार्टी नेताओं को निर्देश दिया है कि वे बयानबाजी नहीं करें। सिर्फ पार्टी के प्रवक्ता ही बयान दें।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।