Bihar Politics
लालू प्रसाद को लेकर केन्द्र पर भड़के CM नीतीश, कहा : जानबूझकर किया जा रहा तंग, शिक्षक बहाली पर भी दिया बड़ा बयान
PATNA :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। नीतीश कुमार ने कहा है कि सभी लोग जानते हैं कि लालू प्रसाद को परेशान किया जा रहा है। केन्द्र सरकार जानबूझकर आरजेडी सुप्रीमो को तंग कर रही है। ये किसी को छोड़ नहीं रहे हैं और सभी विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है।
जातीय गणना पर नीतीश का बड़ा बयान
वहीं, जातीय गणना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में हो रही जातीय गणना पूरे देश के लिए रोल मॉडल बनेगा। अब तो कई राज्यों में जातीय गणना कराने की मांग उठने लगी है। सभी आंकड़ों को सार्वजनिक किया जाएगा। हालांकि, कुछ लोग जातीय गणना में रोड़े अटकाने का काम कर रहे हैं।
"बहाली से सभी को होगा फायदा"
वहीं, शिक्षकों की बहाली पर नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत ही अच्छी बहाली हो रही है। काफी अच्छे तरीके से एग्जाम हो रहा है। इस बहाली से सभी को फायदा होगा।
"राजभवन से नहीं है कोई टकराव"
वहीं, राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच जारी टकराव पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि किसी तरह की कोई तकरार नहीं है। मैंने तो जाकर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की है। कहीं कोई अड़चन नहीं है।
वहीं, मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सभी विपक्षी दलों की बैठक होगी। इस बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।