Bihar Politics
CM नीतीश पर भड़के BJP के 'सम्राट', कहा : मुख्यमंत्री को आनी चाहिए शर्म, मांगें सार्वजनिक माफी, जानिए ऐसा क्यों कहा
PATNA :बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एकबार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा प्रहार किया है। मीडिया से मुखातिब होते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को शर्म आनी चाहिए। वे सभी को सिर्फ फंसाते हैं।
नीतीश कुमार पर भड़के सम्राट चौधरी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद के मामले में आखिरकार सीबीआई को किसने कागजात पहुंचाए थे, उसका नाम क्या है? नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और मुख्यमंत्री इस बात को स्पष्ट करें। उन्हीं के पार्टी के नेता शरद यादव, आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी और जनता दल यूनाइटेड के ललन सिंह ने ही कागजात उपलब्ध कराए थे। FIR दर्ज कराने वाले यही नेता है। इन्हीं लोगों ने ही सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स को बुलाया। इनलोगों से नीतीश कुमार जी क्यों नहीं बोलते हैं।
'नीतीश जी मांगें सार्वजनिक माफी'
नीतीश कुमार पर भड़कते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। सभी को फंसाने का काम सिर्फ नीतीश कुमार करते हैं। नीतीश कुमार ने ही चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद को जेल भिजवाया। ये तो पूरी बिहार की जनता जानती है।
इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर आज भी रेलवे घोटाला में लालू प्रसाद जी जेल जा रहे हैं तो वो भी नीतीश बाबू की ही कृपा है। नीतीश कुमार पहले केस करवाते हैं, फिर चार्जशीट करवाते हैं, फिर सज़ा दिलवाते हैं और फिर गुहार लगाते हैं कि इनको माफी दे दो।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।