लालू परिवार में दूरियां मिटने के संकेत
रोहिणी आचार्य ने पिता के पास लौटने का किया एलान, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी चर्चा
पटना: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है. उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए पिता के पास लौटने का एलान किया है. रोहिणी ने लालू प्रसाद के साथ अपनी दो तस्वीरें भी पोस्ट की हैं.
रोहिणी आचार्य ने अपनी पोस्ट में कहा कि उनके लिए उनके पिता,उनकी खुशी और उनका आशीर्वाद सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने लिखा कि पिता के बुलावे से बढ़कर उनके लिए कोई आदेश नहीं है. इसी के साथ उन्होंने जल्द ही पिता के पास आने और एक बेटी का फर्ज निभाने की बात कही.
रोहिणी के इस पोस्ट के बाद लालू परिवार में उनकी वापसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि,उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनकी वापसी किस रूप में होगी और इसका राजनीतिक गतिविधियों पर कोई असर पड़ेगा या नहीं.
गौरतलब है कि नवंबर2025में बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने और परिवार से खुद को अलग करने का एलान किया था. इसके बाद उन्होंने परिवार के भीतर कथित अपमान और दुर्व्यवहार को लेकर भी सार्वजनिक रूप से आरोप लगाए थे. इन बयानों के बाद लालू परिवार में मतभेद की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज हुई थी.
रोहिणी आचार्य वर्ष2022में पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी दान करने के बाद देशभर में चर्चा में आई थीं. वर्ष2024के लोकसभा चुनाव में उन्होंने सारण सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था,लेकिन भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से हार गई थीं.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।