CM नीतीश के दरबार में पहुंचे शिक्षा मंत्री
मुख्यमंत्री ने केके पाठक को किया तलब, ललन सिंह भी पहुंचे CM आवास
NEWS DESK :बिहार के सियासी गलियारे से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है कि शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच जारी विवाद के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आ गये हैं। उन्होंने इस मामले का खुद संज्ञान लिया है, जिसके बाद ये कयास लगाया जा रहा है कि इस मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा।
अब नीतीश के दरबार में शिक्षा मंत्री
दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात करने के बाद शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दरबार में पहुंचे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए अपर मुख्य सचिव केके पाठक को भी तलब किया है और सीएम आवास बुलाया है।
ललन सिंह और विजय चौधरी पहुंचे CM आवास
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह और वित्त मंत्री विजय चौधरी भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से जारी इस विवाद का अब पटाक्षेप हो जाएगा। मामला पूरी तरह से सुलझ सकता है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।