Live

"झूठ के यादवों का हुआ जुटान"

BJP के यदुवंशी सम्मेलन पर बमके लालू, कहा : पहले क्या थे नित्यानंद और रामकृपाल..जानते हैं सभी

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :गोवर्धन पूजा के मौके पर बिहार की सियासत गरमा गई है। राजधानी पटना में एकतरफ जहां 21 हजार से अधिक यादवों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की तो दूसरी तरफ RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बीजेपी के कार्यक्रम पर तीखा पलटवार किया है और कहा कि सियासत में धर्म के नाम का दुरुपयोग हो रहा है।


लालू प्रसाद की बीजेपी पर तीखा पलटवार

गोवर्धन पूजा के मौके पर पटना के इस्कॉन मंदिर पहुंचे राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि गद्दी पर बैठने के लिए अधर्म का सहारा लिया जा रहा है। धर्म के नाम पर अधर्म किया जा रहा है। देश के हालात से सभी वाकिफ हैं।

"झूठ के यादवों का हुआ जुटान"

इसके साथ ही लालू प्रसाद ने बीजेपी के कार्यक्रम को लेकर हमला बोला और कहा कि झूठ के यादवों का बीजेपी के सम्मेलन में जुटान हुआ है। मेरे चलते वे सभी लोग हैं, ये सभी लोग जानते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी को मैं मुख्यमंत्री नहीं बनाता तो क्या इनकी बीवी को मुख्यमंत्री बनाता।

रामकृपाल यादव और नित्यानंद राय पर सीधा हमला

लालू प्रसाद ने बीजेपी नेता नित्यानंद राय और रामकृपाल यादव पर जमकर सीधा निशाना साधा और कहा कि ये दोनों पहले क्या थे, सभी जानते हैं। रामकृपाल यादव पर भड़कते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि पहले वो क्या काम करता था, ये सभी लोग जानते हैं।

"तेजप्रताप यादव को चुनावी मैदान में उतार दूं तो.."

वहीं, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पर बरसते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि आरजेडी में आने के लिए ये पहले मुझसे संपर्क करता था। नित्यानंद राय क्या काम करता था, ये सभी लोग जानते हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगर मैं अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को चुनावी मैदान में उतार दूं तो नित्यानंद राय की जमानत जब्त हो जाएगी।

"राबड़ी देवी की वजह से महागठबंधन की सरकार"

उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी की वजह से ही आज की महागठबंधन की सरकार है। उन्होंने कहा कि हमको पहले यहां आने का मन नहीं था लेकिन बीजेपी के कार्यक्रम के बाद हम यहां आए हैं।

पटना के इस्कॉन मंदिर पहुंचे लालू प्रसाद ने कहा कि गौमाता की हमसब पूजा करते हैं। इस दौरान लालू प्रसाद ने जय श्रीकृष्ण के नारे भी लगाए।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें