Live

"CM नीतीश के खिलाफ हो रहा दुष्प्रचार"

ललन सिंह ने भर दी हुंकार, कहा : PM हताश, अब "INDIA" के लिए मांगें वोट

P
Prasoon Pandeyलेखक

NEWS DESK : बेंगलुरु में विपक्षी एकता की बैठक से लौटने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी से संबंधित कई ख़बरें सियासी गलियारे में तैर रही हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है।


"CM नीतीश के खिलाफ हो रहा दुष्प्रचार"

जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। आखिर नीतीश कुमार क्यों नाराज होंगे जबकि इस मुहिम की शुरुआत करने वाले वे सबसे पहले नेता हैं। नीतीश कुमार जी तो विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं और सूत्रधार कभी नाराज़ नहीं होता। "INDIA" सभी लोगों की सहमति से नाम तय हुआ है। वहीं, सुशील कुमार मोदी पर बरसते हुए ललन सिंह ने कहा कि वे छपास रोग से ग्रस्त हैं, उन्हें रहने दीजिए।


NDA की बैठक को लेकर कसा तंज

वहीं, NDA की बैठक पर तंज कसते हुए ललन सिंह ने कहा कि हम भी जब NDA में रहे, तब कभी प्रधानमंत्री ने बैठक नहीं बुलायी लेकिन आज वे मीटिंग कर रहे हैं। ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री हताशा में हैं, परेशान हैं। अब उनकी बौखलाहट देखने को मिल रही है। उन्होंने पीएम मोदी के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि अपने स्पीच में मोदी जी अक्सर बोलते हैं कि VOTE FOR INDIA । लिहाजा मोदी जी अब "INDIA" के लिए वोट मांगे।


"बुरी तरह हारने वाले हैं पीएम मोदी"

ललन सिंह ने कहा कि जिस नॉर्थ ईस्ट में 23 सीट हैं, वहां की 15 पार्टियों को NDA की मीटिंग में बुलाया गया है। इसी से आप समझ जाइए कि क्या हालात है। आप ऐसे ही करते रहिए। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि 2024 का चुनाव नरेन्द्र मोदी जी बुरी तरह से हारने वाले हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें