ललन सिंह पहुंचे राबड़ी आवास
बंद कमरे में कर रहे है लालू-तेजस्वी से मुलाक़ात, सुगबुगाहट तेज
पटना : खबर है सत्ता के गलियारे से जहां जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह शुक्रवार को अचानक ही राबड़ी आवास पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और डिप्टी CM तेजस्वी यादव से बंद कमरे में मुलाकात की। वहीं यह चर्चा तेज हो गई है कि यह मुलाकात आगामी लोकसभा चुनाव पर सीट शेयरिंग को लेकर की जा रही है।
सूबे की राजनीति में बड़े दांव की तैयारी महागठबंधन के दिग्गज नेताओं के बीच शुरू हो गई है। जिसकी बिसात राबड़ी आवास में बिछाई जा रही है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह शुक्रवार को अचानक ही राबड़ी आवास पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और डिप्टी CM तेजस्वी यादव से बंद कमरे में मुलाकात की है।
वहीं जानकारी मिल रही है कि इस मुलाकात से पहले ललन सिंह सीएम हाउस भी गए थे। ऐसा माना जा रहा है कि आनेवाले लोकसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा कैसे होगा, इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार का खास संदेश लेकर ललन सिंह लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे हैं।
बता दें कि इससे पहले भी ललन सिंह पिछले सप्ताह लालू प्रसाद से मिलने के लिए पहुंचे थे। लेकिन लालू प्रसाद का पूरा परिवार लैंड फॉर जॉब स्कैम की पेशी के लिए नई दिल्ली गया हुआ था। जिसके कारण ललन सिंह को वापस लौटना पड़ा था। ऐसे में आज फिर से ललन सिंह राबड़ी आवास से मिलने पहुंचे हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।