Live

धरा गए बड़ा बाबू

लखीसराय के मेदनी चौकी थानेदार को 40 हजार घूस लेते निगरानी की टीम ने किया गिरफ्तार

A
Arun Chourasiaलेखक

DESK:-बड़ी खबर बिहार के लखीसराय से है,जहां थानेदार को 40 हजार घूस लेते हुए निगरानी ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.निगरानी ने यह कार्रवाई जिले के मेदनी चौकी थाना के थानाप्रभारी रणधीर कुमार सिंह के खिलाफ की है.


मिली जानकारी के अनुसार केस को मैनेज करने को लेकर थाना प्रभारी ने घूस की मांग की थी. उसके बाद पूरे मामले की शिकायत निगरानी से की गई थी.शुरूआती जांच में निगरानी ने शिकायत को सही पाया जिसके बाद थानेदार को दबोचने के लिए जाल बिछाई गई. मौके पर सादे लिबास में निगरानी की टीम मौजूद थी और जैसे ही शिकायतकर्ता ने 40 हजार की राशी थानेदार को दी.वैसे ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया .


तत्काल नोट में लगे रंग उनके हाथ में लगे रंग का मिलान किया गया और उसे सही पाया गया .निगरानी की टीम थानेदार को लेकर मौके से पटना के लिए निकल गई है और पूरे मामले की जानकारी जिले के एसपी को दे दी है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें