बड़ी कामयाबी
लखीसराय में पुलिस ने छिनताई मामले में 2 लोगों को दबोचा
लखीसराय:बड़ी खबर लखीसराय से है जहां मानिकपुर थाना की पुलिस ने बीते18अक्टूबर को मानिकपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में दो छोटे बच्चों से चांदी का चैन एवं लॉकेट छिनताई मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सलेमपुर निवासी छोटू कुमार और एक निरुद्ध बालक के रूप में पहचान की गई है. मामले में एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि मानिकपुर थाना के डायल 112 की टीम को सूचना मिली कि दो छोटे बच्चे दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे थे. इसी दौरान दो लोगों के द्वारा चांदी का सीकरी और महावीर लॉकेट का छिनतई किया गया है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटे के अंदर छिंनतई की गई सीकरी और लॉकेट के साथ दो लोगों को पकड़ा है. मानिकपुर पुलिस पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है.
लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।