BIHAR NEWS
लखीसराय में बाढ़ पीड़ितों से मिले पप्पू यादव, आर्थिक मदद कर दिया भरोसा
लखीसराय : बिहार के लखीसराय समेत कई जिलों में बाढ़ का कहर जारी है. इसी बीच बुधवार को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बाढ़ प्रभावित बड़हिया प्रखंड के कई इलाकों का दौरा किया.
सांसद ने एजनीघाट,भानपुरा,पाली,जानपुर और कोठवा समेत कई गांवों में पहुंचकर हजारों बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण घरों में पानी घुसने,फसल बर्बाद होने,पशुओं के चारे की समस्या और राहत सामग्री की कमी से सांसद को अवगत कराया.
पप्पू यादव ने बाढ़ से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद भी की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. उन्होंने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए प्रभावित लोगों के बीच राहत और सहायता पहुंचाने की बात कही. सांसद के पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे रहे. बाढ़ पीड़ितों ने तत्काल राहत और प्रशासन से पर्याप्त व्यवस्था की मांग की.
लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।