'डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नहीं देंगे इस्तीफा'
मंत्री लेसी सिंह का बड़ा बयान, कहा : बीजेपी हताश, अपना रही है दोहरी नीति
NEWS DESK :"लैंड फॉर जॉब स्कैम" मामले में लालू प्रसाद के साथ-साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ CBI द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। सत्तापक्ष और विपक्ष की तरफ से लगातार बयानबाजी हो रही है।
लेसी सिंह ने संभाला मोर्चा
बीजेपी के वार के बाद अब सत्तापक्ष की तरफ से नीतीश सरकार में मंत्री लेसी सिंह ने मोर्चा संभाला है और पलटवार करते हुए कहा है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि विपक्षी एकता की बैठक के बाद से ही भाजपा हताश है। मंत्री लेसी सिंह ने कहा है कि बीजेपी दोहरी नीति अपना रही है।
'नहीं पक रही है कोई सियासी खिचड़ी'
वहीं, नीतीश कुमार से राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण की मुलाकात पर मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि इसमें कोई नयी बात नहीं है। लेसी सिंह ने स्पष्ट कहा कि कोई सियासी खिचड़ी नहीं पक रही है। पहले भी दोनों की मुलाकात हुई है, ये कोई नई बात नहीं है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।