Live

BIHAR NEWS

कुरसेला के दियारा क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च, किसानों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कटिहार : जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के लतरा एवं खड़ा दियारा समेत विभिन्न दियारा क्षेत्रों में किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है. इसी कड़ी में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस ने जरलाही दियारा, लतरा दियारा, खड़ा दियारा, मालिनिया दियारा एवं मधेली दियारा में फ्लैग मार्च किया.

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य दियारा क्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना,असामाजिक तत्वों के बीच कानून का भय पैदा करना तथा किसानों एवं आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है. पुलिस की इस कार्रवाई से दियारा क्षेत्र में खेती-किसानी करने वाले किसानों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने का प्रयास किया गया.

जलस्तर घटने के बाद बढ़ जाती है किसानों की चिंता

बता दें कि गंगा और कोसी नदी का जलस्तर घटने के बाद दियारा क्षेत्र की उपजाऊ जमीन धीरे-धीरे सामने आने लगती है. नए पानी आने के बाद गंगा कहीं-कहीं नहीं जमीन छोड़ती है जिसे अपराधियों की भी नजर रहती है.

इन जमीनों पर खेती शुरू होने के साथ ही किसानों की गतिविधियां बढ़ जाती है. ऐसे में आपराधिक घटनाओं की आशंका को देखते हुए किसानों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन जाती है.

इसी को ध्यान में रखते हुए कुरसेला पुलिस ने दियारा क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर अपनी सक्रियता दिखाई.

दियारा की खेती में'काला सोना'का विशेष महत्व

कुरसेला के दियारा क्षेत्र में कलाई की खेती किसानों की आजीविका का एक महत्वपूर्ण साधन है.

कलाई को स्थानीय स्तर पर'काला सोना'भी कहा जाता है. बाढ़ का पानी उतरने के बाद उपजाऊ जमीन पर होने वाली इस खेती से किसानों को काफी उम्मीदें रहती हैं. ऐसे में फसल की सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल में खेती करना किसानों के लिए बेहद जरूरी है.

पुलिस के इस फ्लैग मार्च को किसानों की सुरक्षा,अपराध नियंत्रण और दियारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

कटिहार से रितेश रंजन की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें