कोसी स्नातक निर्वाचन 2026
मधेपुरा में सुबह 8 बजे से मतदान जारी, 9678 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
मधेपुरा:कोसी स्नातक निर्वाचन2026को लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है. मधेपुरा जिले में विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता पहचान पत्र के साथ अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.
मधेपुरा जिले में मतदान के लिए कुल14मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां9,678मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिले के सभी प्रखंडों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं. वहीं, मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के मतदाताओं के लिए अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में मतदान की व्यवस्था की गई है.
मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जिलाधिकारी अभिषेक रंजन और पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी लगातार विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं. अधिकारी मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं.
कोसी स्नातक निर्वाचन में कुल15प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. आज होने वाले मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो जाएगी. अब सबकी नजरें मतदान प्रक्रिया पूरी होने और मतगणना के परिणाम पर टिकी है.
जिला प्रशासन का लक्ष्य जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न कराना है.
मधेपुरा से राजीव रंजन की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।