कोसी का कहर : नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी में सड़कों और घरों में 5 फीट से अधिक बह रहा बाढ़ का पानी
भागलपुर : जिले के नवगछिया के मदरौनी में कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. कोसी अब मदरौनी के मुख्य सड़क पर बहने लगी है. बाढ़ का पानी सड़कों पर पांच फीट से अधिक बह रहा है. लहर में इतना करंट है कि अगर कोई सड़क पर आ जाए तो कोसी उसे बहा कर ले जाएगी.
सड़क पर बहने वाली लहर को देख कर यहाँ के लोग दहशत में हैं. सरकारी नाव की व्यवस्था अब तक नहीं हुई है. छोटी डेंगी से भी बाहर निकलना मुश्किल है. क्योंकि लहर उस डेंगी को भी बहा कर ले जाएगी. कोसी के बाढ़ का पानी लोगों के घरों के अंदर से भी बह रही है. यहाँ के लोग अपने अपने घरों के छतों पर शरण लिए हुए हैं. पिछले 14 दिनों से कोसी इस गांव के बीचोबीच बह रही है. पिछले वर्ष भी यहाँ का यही हाल था. बाढ़ पिछले साल भी तबाही मचाई थी. यहाँ के कई लोग सरकारी मदद से भी वंचित रह गए थे. पर इस बार इस पंचायत में एक समाजसेवी मसीहा बन कर सामने आया है और वो है सुजीत कुमार सिंह जो निस्वार्थ यहाँ के लोगों की सेवा कर रहे हैं. ना केवल सड़क की मरमती कर रहे हैं बल्कि पंचायत के लोगों की हर तरह से मदद भी कर रहे हैं. बाढ़ के पानी से कोई बीमारी ना फैले उसके लिए फॉगिन और दवा की व्यवस्था भी कर रहे हैं.
भागलपुर से डबलू कुमार की रिपोर्ट...