Live

KK Pathak

केके पाठक के नये फरमान से शिक्षक संघ नाराज, बुलायी आपात बैठक, अब होगी आर-पार की लड़ाई!

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :शिक्षा विभाग और नीतीश सरकार के रवैये से सभी शिक्षक संघ आक्रोशित हैं। केके पाठक के नये फरमान और छुट्टी में की गई कटौती के बाद शिक्षक संघ ने आपात बैठक बुलायी है।


शिक्षक संघ ने बुलायी बैठक

शिक्षकों के खिलाफ हो रही कार्रवाई और छुट्टी में की गई कटौती के खिलाफ सभी शिक्षक संघ की एक आपातकालीन बैठक 3 सितंबर को बुलाई गई है। ये बैठक यूथ हॉस्टल में साढ़े 11 बजे दिन से शुरू होगी। इसमें माध्यमिक से लेकर प्राथमिक तक के सभी शिक्षक संघ को आमंत्रित किया गया है। बैठक में शिक्षा विभाग और राज्य सरकार के खिलाफ एक बड़ा निर्णय लिया जाएगा और आने वाले दिनों में आंदोलन के स्वरूप पर चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा।


गौरतलब है कि बिहार के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में 31 अगस्त को रक्षा बंधन की छुट्टी घोषित थी, जिसमें अब बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग ने मंगलवार की शाम को अभी से लेकर दिसंबर तक स्कूलों की छुट्टी में कटौती का आदेश जारी किया है। अभी से दिसंबर तक दीपावली-छठ समेत विभिन्न पर्व-त्योहारों पर स्कूलों में 23 छुट्टियां थीं, जिन्हें घटाकर 11 कर दिया गया है। इस सूची में रक्षाबंधन पर छुट्टी को शामिल ही नहीं किया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें