Live

एकबार फिर सुर्खियों में बड़बोले शिक्षा मंत्री

केके पाठक का नाम सुनते ही साधी चुप्पी, RJD दफ्तर से भाग खड़े हुए प्रो. चंद्रशेखर

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर एकबार फिर लाइमलाइट में हैं। दरअसल, मंगलवार को मीडिया ने जब उनसे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बारे में पूछा तो उन्होंने चुप्पी साध ली।


केके पाठक के नाम पर साध ली चुप्पी

दरअसल, ये पूरा मामला आरजेडी दफ्तर का है, जहां शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर जन सुनवाई कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने लोगों की शिकायत सुनी। राजद कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के बाद वे मीडिया से मुखातिब हो रहे थे, तभी पत्रकारों ने केके पाठक के बारे में सवाल पूछा तो वे चुप्पी साधते हुए भाग निकले।

केके पाठक का नाम सुनते ही भाग खड़े हुए शिक्षा मंत्री

इस दौरान पत्रकार उनका पीछा करते रहे लेकिन शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर तेजी में उठकर निकले और तुरंत गाड़ी में बैठकर आरजेडी दफ्तर से बाहर निकल गये। हालांकि, रवानगी से पहले शिक्षा मंत्री पहले ये बता रहे थे कि ब्यूरोक्रेसी में गड़बड़ी है, तभी लोग राजनेताओं के पास जाते हैं।

यही नहीं, शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने मणिपुर की घटना और पहलवानों के आंदोलन को भी ब्यूरोक्रेसी से जोड़ दिया और कहा कि अधिकारियों के लेवल पर गड़बड़ी के कारण लोगों को परेशानी होती है। इसी को दूर करने के लिए विधायिका है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें