Live

POLICE ACTION

किशनगंज में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

A
Arun Chourasiaलेखक

किशनगंज- नशे के खिलाफ किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और स्मैक के साथ ही युवक को गिरफ्तार किया गया है.जिले की टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वीर कुंवर बस स्टैंड के निकट स्थित मल्लाह बस्ती से एक युवक को 21 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।

इस मामले में टाउन थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह के नेतृत्व में एएसआई संजय यादव के द्वारा धंधेबाज को घर दबोचा गया।गिरफ्तार युवक की पहचान मन्नू सहनी पिता लाल सहनी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक टाउन थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह को स्मैक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद एएसआई संजय यादव को कार्रवाई का निर्देश दिया गया.जिसके बाद पुलिस टीम ने रंगे हाथों स्मैक बेचते हुए मन्नू को गिरफ्तार किया गया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें