Live

किशनगंज में बड़ा हादसा

स्नान करने के दौरान पोखर में डूबने से 4 बच्चों की गई जान, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

किशनगंज: बड़ी खबर बिहार के किशनगंज से है जहां पोठिया प्रखंड के रायपुर पंचायत के अर्राबाड़ी कृषि कॉलेज के पास स्नान करने के दौरान डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई. घटना से इलाके में मातम पसरा है.

बताया जा रहा है कि किशनगंज के अर्राबाड़ी में नहाने के दौरान पानी में डूबने से एक बालक सहित 4 बच्चों की मौत हो गई. घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है. ये सभी बच्चे मदरसा से पढ़ाई कर लौटने के बाद लखड़ीगाड़ा पोखर में नहाने गए थे. सभी बच्चों की शिनाख्त मो. अनवारुल हक़ की 7 वर्षीय बेटी मीनाक्षी, मो. असेबुल की 9 साल की बेटी अशियान, राबिया बैगम की 10 साल की बेटी आरफीन बैगम और मो अख्तर के 10 साल के बेटे अयान के रुप में की गई है.

किशनगंज से अब्दुल करीम की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें