Live

12 साल की बच्ची का अपहरण

पटना में दिनदहाड़े 12 साल की बच्ची का अपहरण, सीसीटीवी फुटेज में दिखा बदमाश, पुलिस महकमे में खलबली

G
GYAN SINGHलेखक

Desk: अगर आप अपने परिवार के साथ कही जा रहे हो या फिर कही से आ रहे हो तो सावधान हो जाईये... कही ऐसा नही कि आपके साथ किसी गाड़ी में कोई बहरुपिया बैठा हो जो आपकी बच्ची को चुरा ले और आपको पता भी नहीं चले। कुछ ऐसा ही वाक्या हुआ है दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी पर की रहने वाली 11 वर्षीय तन्नू कुमारी के साथ।

दरअसल तन्नू कुमारी अपने दादाजी के साथ फुलवारी शरीफ से अपने घर शाहपुर जा रही थी। दानापुर स्टेशन पर से ऑटो पर सवार होते ही एक अजनबी व्यक्ति भी तन्नू और उसके दादाजी के साथ बैठ गया। दानापुर बस स्टैंड पहुंचने पर तन्नू के दादाजी जब तक ऑटो वाले को किराया देते तबतक वो अजनबी तन्नू को लेकर फरार हो गया।

काफी खोजबीन करने के बाद भी जब तन्नू का पता नही चल सका तो थक हारकर तन्नू के परिजनों से दानापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया। तन्नू के परिजन किसी अनहोनी घटना के डर से सहमे हुए है। तन्नू के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।वही पुलिस सीसीटीव फुटेज खंगाल रही है । अपहरण की इस घटना से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।दानापुर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।

दानापुर से अभयराज की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें