Live

खगड़िया में स्कूल में हादसा मामला

स्कूल भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता, डीएम ने कहा-शिक्षा विभाग के अधिकारी, अभियंता और HM पर होगी कार्रवाई

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

खगड़िया : बिहार के खगड़िया के मानसी थाना इलाके के अमनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को हुए हादसा मामले की जांच के लिए गठित टीम ने गुरुवार को जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंप दी है. जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

डीएम विक्रम वीरकर ने कहा जांच रिपोर्ट में यह सामने आया है कि स्कूल भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता बरती गई है. भवन निर्माण के लिए जारी राशि का पूर्ण रूप से खर्च नहीं किए गए. डीएम ने कहा कि स्कूल के अनुश्रवण में भी लापरवाही बरती गई. लिहाजा शिक्षा विभाग के अधिकारी, अभियंता और स्कूल के तत्कालीन और वर्तमान HM पर कार्रवाई होगी.

डीएम ने कहा कि सभी पर विभागीय से लेकर कानूनी कार्रवाई होगी. कार्रवाई को लेकर मेरे स्तर से शिक्षा विभाग,पटना से अनुशंसा की गई है.

आपको बता दें कि मानसी थाना इलाके के अमनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को सीढ़ी का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था जिसके मलबे में दबकर एक बच्ची की मौत हो गई थी जबकि तीन जख्मी हैं.

खगड़िया से स्वतंत्र की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें