खगड़िया में पिता- पुत्र गोलीकांड मामले का खुलासा
जमीन विवाद में 6 लाख में सुपारी किलर ने घटना को दिया था अंजाम, 2 शूटर समेत 5 गिरफ्तार,साजिशकर्ता महिला भी अरेस्ट
खगड़िया : बड़ी खबर खगड़िया से है जहां नगर थाना इलाके के SDO रोड में बीते 3 नवंबर को कारोबारी सज्जन खेतान और उनके बेटे कन्हैया खेतान को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में 2 शूटर समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
गोलीकांड का उद्भेदन करते हुए सदर SDPO-1 रमेश कुमार ने कहा कि जमीन विवाद में दो शूटरों ने घटना को अंजाम दिया था. कारोबारी पिता और पुत्र को गोली मारने को लेकर 6 लाख में शूटरों से डील हुई थी जिसमें सुपारी किलर एक लाख रुपया एडवांस भी लिया था. SDPO ने बताया कि घटना की साजिश महिला ने रची थी. घटना में कुल सात लोग शामिल थे जिसमें कुल 5 की गिरफ्तारी हुई है. SDPO ने बताया कि गिरफ्तार होने वालो में एक महिला भी शामिल है.
खगड़िया से स्वतंत्र की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।