Hindi News / जदयू SC- ST प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अपने दर्जनों समर्थकों के राजद में हुए...

खगड़िया में जदयू को लगा झटका : जदयू SC- ST प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अपने दर्जनों समर्थकों के राजद में हुए शामिल

Edited By:  |
Reported By:
khagariya mai jdu ko laga jhatka

खगड़िया : बिहार के खगड़िया से जदयू SC- ST प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप दास सोमवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ राजद में शामिल हो गए. राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने दिलीप दास और उनके सार्थकों को राजद की सदस्यता दिलाई.

इस मौके पर दिलीप दास ने कहा कि महादलित समाज को राजद परिवार से जोड़कर संगठन को मजबूत करेंगे. वहीं राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता के विचारधारा से प्रभावित होकर समाज के हर तबके के लोग हमारी पार्टी से जुड़ रहे हैं.