Live

दर्दनाक हादसा

खगड़िया में बारिश से घर का दीवार ढहा, मलबे में दबने से एक बच्चे की मौत, मां और दूसरा पुत्र घायल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

खगड़िया:बड़ी खबर बिहार केखगड़िया से है जहां बेलदौर थाना इलाके के बघरा गांव में पिछले तीन दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश से घर का दीवार गिर गया. इसके मलबे में एक ही परिवार के तीन लोग दब गए. घटना में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई जबकि मृतक की मां और छोटा भाई घायल हो गया. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए बेलदौरCHC भेजा गया है. दोनों का इलाज जारी है.

परिजनों की मानें तो ममता देवी अपने दो बेटे को घर में दोपहर का खाना खिला रही थी. इसी दौरान घर का दीवार ढह गया. मलबे में दबकर14 साल के शिवाल कुमार की मौके पर मौत हो गई. वहीं मृतक का6 साल का छोटा भाई शिवयान कुमार और मां ममता देवी घायल हो गए. हालांकि दोनों घायल खतरे से बाहर है.

खगड़िया से स्वतंत्र की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें