दर्दनाक हादसा
खगड़िया में बाढ़ के पानी में डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत
खगड़िया : जिले के परबत्ता इलाके में बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है. घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. सूचना मिलते ही स्थानीय गोपाखोरों ने पानी में उतरकर दोनों का शव बाहर निकाला.
जानकारी के अनुसार मृतक दोनों भाई दोपहर के समय अकहा और भरसो के बीच स्थित बंध कट्टा के समीप फैले बाढ़ के पानी में नहाने गए थे. इसी दौरान एक भाई पैर फिसलने के कारण अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. दूसरा भाई उसे बचाने की कोशिश में आगे बढ़ा, लेकिन पानी का बहाव तेज और अत्यधिक गहराई होने की वजह से दोनों संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में समा गए.
घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने जब बच्चों को डूबते देखा, तो काफी शोर मचाया. इसके बाद आसपास के तैराक और स्थानीय गोताखोर तुरंत पानी में उतरे और तलाश शुरु कर दी. कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के बेसुध शरीरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को इलाजके लिएCHC ले गए जहांडॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. वहीं एक साथ दोनों बेटों की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. पूरे तेलिया बथान गांव मेंम सन्नाटा पसरा है और पीड़ित परिवार के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है. मृतकों में10साल का गोविंद कुमार और12साल का जय राम शामिल है.
खगड़िया से स्वतंत्र की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।