Live

DOUBLE MURDER से सनसनी

खगड़िया में गोली मार और पीट-पीट कर दो की हत्या..

A
Arun Chourasiaलेखक

khagaria:- खबर खगड़िया से है..जहां दो अलग अलग वारदात में दो की हत्या हुई है..हत्या के बाद इलाके में सननसी फैल गई है.


पहली वारदात पसराहा थाना इलाके के तेहाय गांव में हुई है,जहां पंकज शर्मा नामक एक व्यक्ति को अंधाधुन फायरिंग कर हत्या कर दी गई है.बताया जाता है कि दो की सख्या में आए बदमाशों ने पंकज पर तीन गोलियां बरसाई ।जिसमें एक गोली लगने से पंकज की मौके पर मौत हो गई।सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है.


वहीं दूसरी जिले के परबत्ता थाना इलाके के सलारपुर गांव में हुई।जहां बदमाशों ने 55 साल के भवेश यादव को लाठी से पीट पीटकर और गोली मारकर हत्या कर दिया है।घटना तब हुई जब भवेश यादव अपने खेत से वाटर पंप लेकर अपने घर आ रहा था।इसी दौरान बदमाशों ने पहले लाठी से हमला किया, फिर गोली मारी।जिससे भवेश गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन उपचार के लिए जख्मी को सदर अस्पताल ले जा रहा था ।लेकिन जख्मी ने रास्ते में दम तोड़ दिया।पुलिस ने रास्ते के विवाद में घटना होने की बात कही है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें