Live

BIHAR NEWS

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता,चाहने वालों ने आवास पर काटा केक

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक,मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पदाधिकारी और समर्थकों ने उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.

इस दौरान बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह ने पटना के श्रीकृष्णापुरी स्थित चिराग पासवान के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की. दोनों ने साथ में केक काटकर जन्मदिन मनाया. उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.

इस मौके पर युवाओं ने कहा चिराग पासवान का नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने उम्मीद जताई कि चिराग पासवान इसी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ देश एवं बिहार की जनता की सेवा करते रहेंगे.

वहीं, सांसद शांभवी चौधरी, उद्योगपति सायन कुणाल, पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे सहित पार्टी के अन्य नेताओं, विधायकों और विधान पार्षदों ने भी चिराग पासवान को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. जन्मदिन को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

पटना से अंकिता सिंह की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें