कटिहार में बवाल
प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने की फायरिंग, 1 की मौत, इलाके में तनाव
katihar:- बड़ी खबर कटिहार से है..जहां उग्र हुए प्रदर्शकारियों पर पुलिस ने फायरिंग की है.इस फायरिंग में तीन प्रदर्शनकारियों को गोली लगी है और इसमें से दो के मौत की खबर आ रही है.
पूरी घटना कटिहार जिला के बारसोई थाना क्षेत्र की है.मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों प्रदर्शन कर रहे थे.इस बीच भीड़ उग्र हो गई जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले लाठी चार्ज और फिर हवाई फायरिंग की.पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भीड़ और ज्यादा उग्र हो गई और पुलिस को खदेड़ने लगी. पुलिस ने बचाव में फायरिंग की जिसमें तीन को गोली लगने और उसमें से दो के मरने की खबर है.
मौके पर पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारी मौजूद हैं और मामले को शांत कराने की कोशिश कर रहें हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।