Live

कटिहार में बेलगाम रफ्तार का क़हर

भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, घर में मचा कोहराम

P
Prasoon Pandeyलेखक

KATIHAR : बिहार में बेलगाम रफ्तार का क़हर जारी है। बुधवार को कटिहार के रौतारा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

ये हादसा कटिहार के रौतारा थाना क्षेत्र के धरमेली टोला के पास का है, जहां तीनों युवक दिघरी गांव से बुलेट पर सवार होकर बहरखाल गांव जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई और तीनों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें