Live

कटिहार में लूटकांड गिरोह का भंडाफोड़

पुलिस ने लाइनर समेत 2 को दबोचा, जानें मामला

A
ASHISH KUMARलेखक

कटिहारः बड़ी खबर है कटिहार से जहां पुलिस ने NH-31 पर राहगीरों से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडोफोड़ किया है। लूटकांड के कई मामलों में शामिल लाइनर समेत 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने मौके से एक लोडेड कट्टा, एक जिंदा कारतूस और लूट के बारह हजार रुपये भी बरामद किया है।

मामले की जानकारी देते हुए कटिहार सदर SDPO ओमप्रकाश ने बताया है कि 10 फरवरी को जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के पवई इमली चौक दुर्गास्थान के पास नेशनल हाइवे- 31 पर मेसर्स अजय गोपाल, गेड़ाबाड़ी के कर्मचारी से हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े दो लाख रुपये की लूट लिये थे।

इस मामले में पुलिस ने कोढ़ा इंस्पेक्टर अनमोल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर कार्रवाई की है। लूटकांड के कई मामलों में शामिल लाइनर समेत 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें