Live

BIG BREAKING

कटिहार में भीषण सड़क हादसा: ट्रक, टेम्पो और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

D
Deepak Kumarलेखक

NH-31 पर बखरी मोड़ के समीप अहले सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, तीनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले; विष्णुचक में पसरा मातम
कटिहार:
बिहार के कटिहार जिले में बुधवार अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पोठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH-31 स्थित बखरी मोड़ के समीप हुआ, जहां ट्रक, टेम्पो और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, तीनों वाहनों के बीच हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार युवक इसकी चपेट में आ गए। इनमें तीन की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस मौके पर पहुंची, राहत कार्य शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से मातम

इस हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक कटिहार जिले के समेली प्रखंड अंतर्गत विष्णुचक गांव, वार्ड संख्या-09 के निवासी बताए जा रहे हैं। एक ही गांव के तीन युवकों की असामयिक मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया।

मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है और घटना की खबर से पूरे इलाके में दुख की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

कटिहार से रितेश कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें