Live

BIG NEWS

कटिहार में नॉर्थ ईस्ट एक्स्प्रेस ट्रेन से म्यांमार का युवक गिरफ्तार, 3 नाबालिग निरुद्ध

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कटिहार : बड़ी खबर कटिहार से है जहां नॉर्थ ईस्ट एक्स्प्रेस ट्रेन से 4 विदेशी नागरिक को रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है.

बताया जा रहा है कि म्यांमार के नागरिक मुहम्मद नूर आलम को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन नाबालिग लड़कियों को निरुद्ध किया गया है.पकड़े गए संदिग्ध विदेशी कामाख्या से जम्मू जा रहा था.गिरफ्तार विदेशी नागरिक के पास पासपोर्ट प्रवास का कोई वैध कागजात नहीं मिला.आरपीएफ ने गिरफ्तार म्यांमार के नागरिक के पास से मोबाइल सहित भारतीय और बांग्लादेशी मुद्रा बरामद किया.अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश करने को लेकर रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

कटिहार से रितेश कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें