Live

कन्या पूजन

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा स्थित आवास में महानवमी के मौके पर कन्या पूजन कर मांगा आशीर्वाद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: शारदीय नवरात्र के नवमी के दिन आज माता की आराधना में पूरा शहर लीन है.नवमी के दिन कन्या को पूजा जाता है. शहर में हर पूजा पंडालों और लगभग सभी घरों में कन्या पूजन की जा रही है. वहीं झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने कदमा स्थित आवास पर कन्या पूजन कर आशीर्वाद मांगा.

स्वास्थ्य मंत्री के साथ उनकी पत्नी सुधा गुप्ता ने भी सभी कन्याओं को पैर धोकर अपने हाथ से भोजन कराया और उपस्थित सभी कन्याओं को सिंगार कर पूजा अर्चना की. मां दुर्गा से राज्यवासियों के लिए खुशहाली,सुख और समृद्ध हो इसकी कामना की.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें