Live

रिश्तों का कत्ल

कलयुगी बेटे ने पिता की निर्मम हत्या की, हुआ गिरफ्तार

A
Arun Chourasiaलेखक

BETIIAH:-सनसनीखेज खबर बिहार के पश्चिम चंपारण से है.जहां इकलौते बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.


मिली जानकारी के अनुसार कलयुगी बेटे ने उस वक्त हत्या की घटना को अंजाम दिया, जब पिता गहरी नींद में सो रहे थे।सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।यह वारदात जिले के नवलपुर के सिसवा भूमिहार गांव में हुई है.इकलौते पुत्र अरूण पटेल पर अपने पिता माया पटेल की गड़ासे से काट कर हत्या करने का आरोप लगा है ।



पुलिस ने आरोपी बेटे अरुण पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है । उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को जब्त कर लिया गया है । मृतक की पत्नी और आरोपी की मां कलपति देवी ने बताया कि बीती रात उनके पति माया पटेल घर के सामने स्थित झोपड़ी में बिछावन पर सोए हुए थे । कुछ देर बाद वह पति के पास गई तो देखा कि वे खून से लथपथ मृत पड़े हुए हैं  । उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना नवलपुर पुलिस को दी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें