Live

BIHAR POLITICS

काली पूजा पर मंदिरों में पहुंचीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी ममता चौधरी, मां काली से लिया आशीर्वाद

D
Deepak Kumarलेखक

मुंगेर के हवेली खड़गपुर में कई प्राचीन काली मंदिरों में की पूजा-अर्चना,राज्य और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना
मुंगेर: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी ममता चौधरी ने काली पूजा के पावन अवसर पर मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर क्षेत्र के विभिन्न काली मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां काली के चरणों में माथा टेककर राज्य और देश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

ममता चौधरी सोमवार शाम हवेली खड़गपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। उनके धार्मिक दौरे की शुरुआत गंगटा स्थित मां काली मंदिर से हुई। इसके बाद उन्होंने तेघड़ा बिनलपुर, सिंहपुर, कंटिया बाजार, कुलकुला स्थान और हवेली खड़गपुर बाजार स्थित प्राचीन काली मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और मां काली का आशीर्वाद लिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने किया स्वागत
दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बुके भेंट कर ममता चौधरी का स्वागत किया। हवेली खड़गपुर के प्राचीन काली मंदिर में मनोज कुमार रघु ने उन्हें आगामी 4 और 5 जनवरी को आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील
इस अवसर पर ममता चौधरी ने लोगों से काली पूजा को श्रद्धा, भक्ति और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने मां काली से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनाए रखने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी अभय कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें