कैमूर में घरेलु गैस की भारी किल्लत : सिलेंडर के साथ सुबह से लोगों की लंबी कतार, उपभोक्ताओं ने कहा- अवैध रुप से ऊंचे दामों पर बिक रहा गैस
कैमूर : इन दिनों देशभर में एलपीजी गैस की किल्लत और आपूर्ति में देरी से स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं को खाना बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बिहार के कैमूर में भी गैस की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.
मंगलवार सुबह से ही गैस सिलेंडर के साथ इंडेन गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखने को मिला. वहां मौजूद लोगों ने कहा कि हमलोग पिछले तीन दिनों से सुबह में आते हैं और दोपहर में वही खाली सिलेंडर लेकर वापस घर चले जाते हैं. घरों में खाना नहीं बन रहा है. बाजार से खरीद कर खाना खा रहे हैं. बच्चे दूध के लिए परेशान हैं. रोजा खोलने के लिए भी बाहर दुकान से खरीद कर काम चल रहा है.
ये तस्वीर मोहनिया नगर के डड़वा इंडेन गैस एजेंसी के समीप की है जहां सुबह से लाइन में सिलेंडर रख लोग खड़े हैं. लोगों ने कहा गैस एजेंसी के मालिक द्वारा कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं मिल रहा है कि कब तक सिलेंडर मिलेगा.
उपभोक्ताओं ने कहा कि गैस एजेंसी वाले गैस की कलाबाजी कर रहे हैं. बाजार में महंगे दाम पर गैस सिलेंडर मिल रहा है.₹1800से2000रुपए में सिलेंडर मिल रहा है. कहीं कहीं तो तीन हजार में भी मिल रहा है.
कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट--