Live

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र

भाजपा के 18 विधायक कल तक के लिए निलंबित, कार्यवाही 12:30 तक स्थगित

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवा दिन है. सदन में झारखंड विधानसभा के 18 विधायकों को स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक के लिए सस्पेंड कर दिया है. वहीं सदन की कार्यवाही 12:30 तक के लिए स्थगित हो गई है.

बता दें कि सदन की कार्यवाही शुरु होने से पहले ही भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन करना शुरु किया. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाये. पार्टी के नेता नौकरी और बेरोजगारी भत्ते को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. बुधवार को भी नेता प्रतिपक्ष ने इस मुद्दे को सदन में उठाया था.

स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो ने आज झारखंड विधानसभा के 18 विधायकों को शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक के लिए सस्पेंड कर दिया है. स्पीकर ने उनसे कहा है कि आचरण सदन के अनुरुप नहीं है, इसलिए आपको निलंबित किया जाता है.

बता दें कि विपक्षी विधायकों ने सीएम से बुधवार को सदन में रोजगार और बेरोजगारी भत्ता पर बयान देने की मांग की. विधायक रात में 10 बजे तक वहीं डटे रहे. इस दौरान बिजली काट दी गई थी और मार्शल ने सभी विधायक को वहां से हटा दिया. इसके बाद सीएम सभी को मनाने के लिए वहां पहुंचे. लेकिन वार्ता विफल रही.

कल प्रदर्शन में शामिल विधायकों को निलंबित किया गया है. निलंबित विधायकों की सूची इस प्रकार है---

1पुष्पा देवी

2नीरा यादव

3अपर्णा सेनगुप्ता

4सी पी सिंह

5भानु प्रताप शाही

6रणधीर सिंह

7आलोक चौरसिया

8किशुन दास

9कुशवाहा शशिभूषण मेहता

10समरी लाल

11अनंत ओझा

12राज सिन्हा

13नारायण दास

14केदार हाजरा

15कोचे मुंडा

16अमित मंडल

17बिरंची नारायण

18नवीन जायसवाल

2.08.2016 के दोपहर 2 बजे तक के लिए उपरोक्त सभी सदस्य निलंबित

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें