Live

JHARKHAND NEWS

थमने का नाम नहीं ले रहा मानसूनी कहर, लगातार बरसेंगे बादल; IMD की चेतावनी

S
Srishtyलेखक

झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सिस्टम और डीप डिप्रेशन के असर से पूरे राज्य में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने आज (25 सितंबर) को राज्य के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग और लातेहार समेत कुल 7 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।सबसे ज्यादा असर कोल्हान प्रमंडल यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में देखने को मिल रहा है। लौहनगरी जमशेदपुर में कल देर रात से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें