Live

JHARKHAND NEWS

खाद्य सुरक्षा जांच अभियान, होली और रमज़ान के अवसर पर खाद्य सामग्री की गहन समीक्षा

S
Simran Chaudharyलेखक

CHAIBASA :पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त के आदेश पर आगामी होली पर्व और रमज़ान महीने को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, अभिषेक आनंद द्वारा चाईबासा शहर के विभिन्न होटल और दुकानों का कड़ा निरीक्षण किया गया। इस अभियान के तहत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी, एक्सपायर्ड सामग्री और मिलावटी खाद्य सामग्री पाए जाने के कारण जुर्माने लगाए गए हैं।

प्रमुख निरीक्षण और जुर्माना:

द बर्गर कंपनी, एपी आवर्स, एमबी रिटेल स्टोर, एलएम ट्रेडर्स, और पंकज ट्रेडर्स से हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और जीरा के नमूने लिए गए और राज्य खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी खाद्य और पेय पदार्थ व्यवसायियों को साफ-सफाई बनाए रखने, एप्रोन और ग्लव्स पहनकर खाना बनाने और सामग्री के एक्सपायरी डेट की जांच करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्हें खाद्य रंगों के अत्यधिक उपयोग से बचने, अखाद्य रंगों का इस्तेमाल न करने और खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तरीके से स्टोर करने की सलाह दी गई।खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने यह स्पष्ट किया है कि यदि प्रतिष्ठान में फूड लाइसेंस प्रदर्शित नहीं किया जाता है, मिलावटी खाद्य सामग्री पाई जाती है या प्रतिबंधित पान मसाला, गुटखा, तम्बाकू और खैनी की बिक्री होती है तो ऐसे प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें