JHARKHAND NEWS
विधायक अमित यादव ने कोडरमा के घंघरी छठ घाट पर छठ मेले के पूजा पंडाल का किया उद्घाटन
कोडरमा : बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कोडरमा के घंघरी छठ घाट पर सात दिवसीय छठ मेले के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. मेला उद्घाटन से पहले छठ घाट पर विधिवत पूजा अर्चना भी की गई. इसके बाद बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने छठ घाट पर स्थापित भगवान सूर्य की प्रतिमा का अनावरण किया. वहीं इसके पश्चात पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने फीता काटकर घाट पर लगने वाले मेले का उद्घाटन किया.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।