Live

JHARKHAND NEWS

झारखंड सेवा रत्न सम्मान,शिक्षा और पुलिस समेत विभिन्न क्षेत्रों की 20 विभूतियां सम्मानित

S
Srishtyलेखक

झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा सभागार में 'झारखंड सेवा रत्न अवॉर्ड 2026' का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतिष्ठित समारोह विश्व सेवा परिषद की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें राज्य और समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 महान विभूतियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक झारखंडी गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ हुई। इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के लोकप्रिय विधायक और निधि अनुश्रवण समिति के सभापति श्री सीपी सिंह रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची नगर निगम की मेयर श्रीमती रोशनी खलखो ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।समारोह की अध्यक्षता विश्व सेवा परिषद के संस्थापक, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. बी.बी. राज ने की।इस दौरान मंच से वक्ताओं ने कहा कि समाज और राज्य के विकास में विभिन्न क्षेत्रों में निष्ठा से काम करने वाले लोगों की भूमिका सबसे अहम होती है। ऐसे आयोजनों से न केवल कर्मवीरों का हौसला बढ़ता है, बल्कि नई पीढ़ी को भी समाज सेवा के लिए प्रेरणा मिलती है।"

आइए अब नजर डालते हैं उन क्षेत्रों और शख्सियतों पर जिन्हें इस साल 'झारखंड सेवा रत्न' से नवाजा गया

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें