JHARKHAND NEWS
DGP ने प्रथम ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस कलस्टर के विजेताओं को किया सम्मानित
रांची : झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रथम ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस कलस्टर 2024-25 के झारखण्ड पुलिस के विजेताओं को सम्मानित किया.
प्रथम ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस कलस्टर 2024-25 प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 11.04.2025 से 15.04.2025 तक कोच्ची, केरला में केरला पुलिस के द्वारा किया गया था. इसमें देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रीय पुलिस संगठन से कुल-43 टीमों ने भाग लिया था.
प्रथम ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस कलस्टर 2024-25 प्रतियोगिता में झारखण्ड पुलिस से बैडमिंटन में कुल-23 एवं टेबल टेनिस में कुल-08 प्रतिभागियों ने भाग लिया.
रांची से नैयर की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।