JHARKHAND NEWS
गुमला में 'पलाश दीपावली मेला' का शुभारंभ: महिला उद्यमियों के उत्पादों को मिला बड़ा मंच, डीसी ने की खरीदारी की अपील
इस दीपावली अगर आप कुछ खास, पारंपरिक और पूरी तरह शुद्ध खरीदना चाहते हैं, तो खुश हो जाईए. झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी यानी JSLPS के प्रयासों से गुमला में 'पलाश दीपावली मेला' का शानदार शुभारंभ हो चुका है। गुमला के उपायुक्त श्री दिलेश्वर महतो ने मुख्य अतिथि के रूप में कन्या मध्य विद्यालय, टंगरा, जशपुर रोड में इस तीन दिवसीय मेले का विधिवत उद्घाटन किया। 05 नवंबर से शुरू हुआ यह मेला 07 नवंबर 2026 तक चलेगा, जहाँ ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।इस मेले में गुमला जिले की विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा 13 से अधिक भव्य स्टॉल लगाए गए हैं। दीपावली के इस पावन अवसर पर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक व्यंजन, स्नैक्स और मिट्टी के दीये हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं।
अगर आप खाने के शौकीन हैं,तो यहाँ आपको मिलेंगी—
हाथों से बनी स्वादिष्ट बड़ी और पापड़,
सेहत से भरपूर रागी के लड्डू और पौष्टिक स्नैक्स,
पारंपरिक ठेकुआ और मक्के से तैयार स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद!
सिर्फ खाने-पीने का सामान ही नहीं,बल्कि घरों को रोशन करने के लिए आकर्षक झाड़ू,हर्बल उत्पाद,और खूबसूरत घरेलू सजावटी सामग्रियां भी यहाँ उपलब्ध हैं। इन उत्पादों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये पूरी तरह जैविक,शुद्ध और मिलावट रहित हैं।"
उपायुक्त दिलेश्वर महतो द्वारा स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए और महिला दीदियों से बातचीत करते हुए दृश्य। साथ में एसडीएम अखिलेश कुमार और जेएसएलपीएस के डीपीएम शैलेन्द्र कुमार जारीका की उपस्थिति।उद्घाटन के बाद उपायुक्त श्री दिलेश्वर महतो ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिला दीदियों से उनके उत्पादों और निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के इस प्रयास की जमकर सराहना की।उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार ये जैविक उत्पाद न केवल हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं।"
जिला प्रशासन का उद्देश्य इन महिलाओं को एक ऐसा सशक्त मंच देना है जहाँ इन्हें उचित बाजार और पहचान मिल सके। उपायुक्त ने गुमला के समस्त जिलावासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मेले में पहुँचें।इस दीपावली अपने परिवार और दोस्तों के लिए स्थानीय और जैविक उत्पादों को प्राथमिकता दें, ताकि हमारे छोटे उद्यमियों की आय बढ़ सके और उनका आर्थिक सशक्तिकरण हो सके।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।