Live

JHARKHAND NEWS

JSSC पेपर लीक कांड: दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार, सचिवालयकर्मी (ASO) पर भी शिकंजा

S
Srishtyलेखक

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। CID की टीम ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।CID सूत्रों के मुताबिक, बहुचर्चित JSSC-CGL परीक्षा-2023 की अनियमितताओं से जुड़े कांड संख्या 01/2025 में दो आरोपियों—सोमांश प्रकाश और राहुल कुमार—को दिल्ली से दबोचा गया है।यह गिरफ्तारी सेंट्रल दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र स्थित संत नगर के एक मकान से की गई।पकड़े गए आरोपियों में सोमांश प्रकाश रोहतास (बिहार) के विक्रमगंज का रहने वाला है, जबकि राहुल कुमार वैशाली (बिहार) के महुआ का मूल निवासी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें