Live

JHARKHAND NEWS

सरकार के साथ छात्रों की बातचीत चंद घंटो में, नतीजे पर सबकी निगाहें

S
Srishtyलेखक

राजधानी रांची में पिछले करीब 24 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर आज दोपहर दो बजे स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार और आंदोलनरत छात्रों के बीच महत्वपूर्ण वार्ता होने जा रही है।इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि चार छात्र आमरण अनशन पर हैं। इस उच्चस्तरीय वार्ता के नतीजों पर न सिर्फ छात्रों की, बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र की पैनी नजर टिकी हुई है। सरकार की तरफ से इस वार्ता में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा और संजय सिंह यादव शामिल होंगे। वहीं, छात्रों का पक्ष रखने के लिए 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बैठक में हिस्सा लेगा, जिसमें एक कानूनी जानकार (Legal Expert) को भी विशेष रूप से शामिल किया गया है।

आपको बता दें कि सरकार और छात्रों के बीच इससे पहले भी दो दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आ सका है। इस पूरे विवाद के केंद्र में मुख्य रूप से दो प्रमुख मांगें हैं:

आज की इस बैठक में मुख्य रूप से इन्हीं दोनों मुद्दों पर आपसी सहमति बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी।अगर आज की यह वार्ता बेनतीजा रहती है, तो प्रशासन के सामने चुनौतियां और अधिक बढ़ सकती हैं। आंदोलनरत छात्र संगठनों ने पहले ही आगामी 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का बड़ा एलान कर रखा है।छात्र संगठनों ने राज्यभर के तमाम युवाओं और छात्रों से रांची पहुंचने की अपील की है। पिछले दिनों हुए विधानसभा मार्च के दौरान भी भारी संख्या में छात्रों की भीड़ देखने को मिली थी। ऐसे में आज का संवाद सफल नहीं हुआ, तो 20 अगस्त का प्रस्तावित घेराव प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास और उसके आसपास के इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था को काफी कड़ा कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में भारी बैरिकेडिंग की गई है।



इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें