BREAKING NEWS
झारखंड में युवाओं के लिए निर्वाचन आयोग की पहल, 2 से 20 नवंबर तक होंगी निबंध और क्विज प्रतियोगिताएं
‘आवाज झारखंड2026’भाषण प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन,विजेताओं को मिलेगी पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र
रांची: झारखंड में युवाओं को लोकतंत्र और निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने के लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष पहल की है। इसके तहत राज्यभर में2 से20 नवंबर तक निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के लिए राज्यस्तरीय ‘आवाज झारखंड2026’ भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
युवाओं को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ने की पहल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं को लोकतंत्र और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से युवाओं को चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी।उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ना जरूरी है, ताकि वे न केवल मतदान के प्रति जागरूक हों, बल्कि चुनाव से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं को भी बेहतर तरीके से समझ सकें।
‘आवाज झारखंड2026’में युवाओं को मिलेगा मंच
निर्वाचन आयोग की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय ‘आवाज झारखंड2026’ भाषण प्रतियोगिता के जरिए युवाओं को अपने विचार और दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। वहीं, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी लोकतंत्र और निर्वाचन से जुड़े विषयों पर उनकी समझ को परखा जाएगा।प्रतियोगिताओं में चयनित उम्मीदवारों को पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
SIRप्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी पर जोर
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि इस पहल का एक उद्देश्य राज्य में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में भी युवाओं की सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करना है।उन्होंने उम्मीद जताई कि इन आयोजनों के माध्यम से युवा निर्वाचन प्रक्रिया को समझेंगे और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।निर्वाचन आयोग की इस पहल के जरिए झारखंड के युवाओं को जागरूक मतदाता बनाने और उन्हें लोकतंत्र से सक्रिय रूप से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
रांची से राजीव मोहन की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।