Live

BREAKING NEWS

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 3 और 4 नवंबर को बारिश के आसार; रांची में छाए रहेंगे बादल

D
Deepak Kumarलेखक

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का दिख सकता है असर,दक्षिणी झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना
रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। पिछले दिनों चक्रवात अर्नब के प्रभाव से हुई बारिश के बाद अब बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर राज्य के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 और 4 नवंबर को राजधानी रांची समेत दक्षिणी झारखंड के कुछ इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, राहत की बात यह है कि राज्य में व्यापक बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम में बदलाव का प्रभाव मुख्य रूप से कुछ चुनिंदा इलाकों तक सीमित रहने का अनुमान है।

रांची में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रांची में 3 नवंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या धूल भरी आंधी चलने की संभावना भी जताई गई है।

4नवंबर को सुबह छाया रह सकता है कुहासा
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 4 नवंबर की सुबह रांची समेत आसपास के इलाकों में हल्की धुंध या कुहासा देखने को मिल सकता है। इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है।

5और 6नवंबर को मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 5 और 6 नवंबर को सुबह हल्की धुंध के बाद मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव पर मौसम विभाग की नजर बनी हुई है। लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

रांची से राहुल कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें