Live

BREAKING NEWS

झारखंड में आज सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप, मतदाता सूची में सुधार का मिलेगा एक और मौका

D
Deepak Kumarलेखक

निर्वाचन विभाग ने शुरू किया'एक मौका और'अभियान,नाम जोड़ने और त्रुटियों में सुधार के लिए मतदाताओं को मिलेगा अवसर; 30नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
रांची: झारखंड में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से निर्वाचन विभाग की ओर से आज राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान को 'एक मौका और कैंप' नाम दिया गया है। इसके माध्यम से मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने और पहले से दर्ज विवरण में त्रुटियों को सुधारने का एक और अवसर दिया जा रहा है।

निर्वाचन विभाग का उद्देश्य है कि आगामी 30 नवंबर को मतदाता सूची की अंतिम सूची जारी होने से पहले अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जा सकें। साथ ही, जिन मतदाताओं के नाम, पता या अन्य व्यक्तिगत विवरण में किसी तरह की गलती है, उन्हें भी सुधारने का मौका मिल सके।

इसके लिए राज्यभर के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। कैंप के माध्यम से मतदाता निर्वाचन से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर सकते हैं और मतदाता सूची में अपने विवरण की जांच कर सकते हैं।

पात्र मतदाताओं से कैंप का लाभ उठाने की अपील
निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य विवरण अवश्य जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि है या पात्र होने के बावजूद नाम सूची में शामिल नहीं है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें।

निर्वाचन विभाग की इस पहल का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि अंतिम मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए और सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले।

रांची से राजीव मोहन की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें