Live

JHARKHAND CHUNAV

झारखंड में 13 नवंबर को पहले चरण के मतदान हेतु हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए पोलिंग पार्टी की रवानगी शुरु

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : झारखंड विभानसभा चुनाव2024के पहले चरण के मतदान में महज दो दिन शेष रह गया है. इस बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में अति संवेदनशील इलाकों में स्थापित मतदान केन्द्रों के लिए पोलिंग कर्मियों का हैली ड्रॉपिंग कार्य शुरु हो गया है. इस बीच जिला स्टेडियम से राजहार स्थित हैलीपैड तक कर्मियों को पहुंचाया जा रहा है. हैलीकॉप्टर से कर्मियों को कलस्टर तक हैली ड्रॉप किया जा रहा है.

बता दें कि लातेहार जिला अंतर्गत दो विधानसभा क्षेत्र है. इसमें लातेहार और मनिका विधानसभा सीट शामिल है. मनिका विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश बूथ अतिसंवेदनशील बूथों में शामिल है. इसको लेकर हैलीड्रॉपिंग कार्य जारी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें